Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठी: आवासीय क्रीडऻ छात्रावासों में प्रवेश हेतु 15 वर्ष से कम आयु के कबड्डी खेल के बालक व बालिकाओ का केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ

अमेठी। जिला खेल कार्यालय के उपक्रीडाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि वर्ष 2025-26 में आवासीय क्रीडा छात्रावास में प्रवेश हेतु प्रदेश स्तरीय 15 वर्ष से कम आयु के कबड्डी खेल के बालक/बालिकाओं का केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर 02 अप्रैल 2025 से 16 अप्रैल 2025 तक  जनपद के डॉ० भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ए०बी०वी०पी० के जिला महामंत्री युवराज सिंह द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।इस अवसर पर उपक्रीडाधिकारी कासगंज हरफूल सिंह एवं उपक्रीडाधिकारी अमेठी शमीम अहमद ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा कनिष्ठ सहायक शिवकुमार मौर्य, प्रशिक्षक राम आसरे यादव, जीवन रक्षक मो० आरिफ, लबली तिवारी, मोना सिन्हा सहित अन्य स्टॉफ़ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |