Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः आज से शुरू होगी ओवरब्रिज की मरम्मतः सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस से मिलकर बनाया रूट चार्ट


बलिया। गांधीनगर ओवरब्रिज की मरम्मत हेतु तकनीकी टीम का कार्य कल यानी शुक्रवार से प्रारंभ होगा, इसके बाद गुरुवार की दोपहर दो बजे सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा पुलिस विभाग से समन्वय कर रूट चार्ट बनाया गया। ओवरब्रिज के एक ओर आधे हिस्से पर कार्य चलेगा और आधे हिस्सा पर ट्रैफिक चलते रहेंगे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस भी तैनात की जाएगी। इस प्रकार ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य शुरू होने के साथ में ओवरब्रिज के रेलिंग की पेंटिंग भी की जाएगी।  इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ अधिशासी अभियंता लोक निर्माण और अधिशासी अधिकारी भी उपस्थित रहे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओवरब्रिज के नीचे मिट्टी भराई और ईंटों से चिनाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। रेलिंग स्टेनलेस स्टील बनाने की रेलिंग की माप भी ली जा चुकी है। इसमें जल्द सुंदर पुष्प लगेंगे और पेंटिंग का भी कार्य प्रारंभ किया गया है। सुंदर लाइट भी लगाई जाएगी। कलेक्ट्रेट चैराहा से मिट्टी कॉलेज तक तिरंगा लाइट आज ही से लगना प्रारंभ हो जाएगी। इससे सुंदर मार्ग दिखाई देगा। इसके साथ ही महाराष्ट्र बैंक द्वारा बोगन वेलिया सुंदर वृक्ष लगाए जाने का भी कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट चैराहे पर स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम दहिन ओझा की छतरी बनाए जाने तथा दो जर्जर पेड़ों को हटाते हुए चैराहे को चैड़ा करने के साथ में नवीन वृक्ष भी लगाया जाएगा इसका कार्य जल्द प्रारंभ होगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति पर विशेष लाइटों का फोकस किया जाएगा। कलेक्ट्रेट चैराहे के कलेक्ट्रेट गेट पर कृत्रिम  घासो से कलेक्ट्रेट बलिया लिखाया जाएगा और उसमें सुंदर स्टेनलेस स्टील  की रेलिंग भी लगाई जाएगी। कलेक्ट गेट का सुंदर दृश्य परिलक्षित होगा।कुंवर चैराहे के भी सुंदरीकरण में विशेष लाइट लगाए जाने और पुताई का कार्य जाने का कार्य भी कल से प्रारंभ हो जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |