मिर्जापुर: जिलाधिकारी ने गरीबो,असहायों को वितरित किया कम्बल 

0

 

विधान केसरी समाचार

मिर्जापुर। सिंचाई विभाग कालोनी फतहां में सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से कम्बल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने गरीबो असहायों व विकलांगजनों को ठंड बचाव हेतु कम्बल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर निशुल्क कम्बल का वितरण किया जाएगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष विनोद तिवारी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशान्त मिश्रा और अधिशासी अभियन्ता प्रमोद कुमार व हरिशंकर प्रसाद, नसीम सिद्दीकी ने बुके व मां विन्ध्यवासिनी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व सम्मानित किया। समस्त कार्यकम लल्लू तिवारी पूर्व अध्यक्ष देख-रेख व संचालन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें संजय पाण्डेय, पवन तिवारी, राजीव पाण्डेय, सतीष, चन्द्रप्रकाश, शशिधर दूबे, जितेन्द्र, डिप्लोमा इं0 प्रशान्त गुप्ता अध्यक्ष, अरविन्द चैहान, राधेश्याम श्रीवास्तव, अनिल सोनकर, कृष्णानन्द यादव, रवि कुमार, मंजू प्रियदर्शिनी व पूजा प्राची समस्त सिंचाई विभाग अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।