लखनऊ: डा0 भीमराव अम्बेडकर का महापरिनिर्माण दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस ने किया रूट डायवर्सन
विधान केसरी समाचार
लखनऊ। डा0 भीमराव अम्बेडकर का महापरिनिर्माण दिवस के अवसर पर लखनऊ के अम्बेडकर पार्कध्स्मारक स्थल थानाक्षेत्र गोमतीनगर में विभिन्न श्रद्धालुओंध्महानुभावगण द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण आदि कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त अवसर पर शुक्रवार के दिन समय प्रातः 06.00 बजे से समाप्ति तक यातायातध्डायवर्जनध्पार्किंग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगा-
1. गॉधी सेतु (1090) चैराहा से डा0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात समतामूलक चैराहा, डिगडिगा चैराहा से दाहिने होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
2. समतामूलक चैराहे से डा0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात डिगडिगा चैराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
3. अम्बेडकर उद्यान चैराहे से डा0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात डिगडिगा चैराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
4. सहारा शहर से अम्बेडकर उद्यान चैराहा से डा0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात डिगडिगा चैराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
यातायात पुलिस द्वारा जन सामान्य से अनुरोध किया गया कि उपरोक्त कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का कष्ट करें
उक्त कार्यक्रम के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिसध्स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।