पीलीभीत: गन्ना अधिकारी ने किसानो से की वार्ता उनकी समस्याओं को जाना

0

 

विधान केसरी समाचार

पीलीभीत। बुधवार को एल. एच.चीनी मिल पीलीभीत के क्रय केंद्र ढक्का चाट प्रथम का निरिक्षण जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम भार्गव द्वारा किया गया स मौके पर उपस्थित किसानो से वार्ता की गयी स किसानो द्वारा हायल पर्ची समय से प्राप्त न होने की शिकायत की स जिला गन्ना अधिकारी द्वारा किसानो को आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्या का समाधान अतिशीघ्र कर दिया जायेगा स सामान्य इंडेंट के साथ साथ किसानो को हायल पर्ची का इंडेंट भी प्राप्त होगा स सुदेश कुमार यादव तौल लिपिक द्वारा बताया गया कि अब तक क्रय केंद्र पर 6737.71 कुं गन्ना खरीद की जा चुकी है स मौके पर उपस्थित किसानो से साफ सुथरा, जड़, पत्ती व अगोला रहित गन्ना चीनी मिल मे आपूर्ति हेतु अनुरोध किया गया स किसान भाई अपनी पर्ची पर गन्ना लाये स बिना पर्ची के गन्ना लाकर क्रय केंद्र पर न खड़ा करे स यस. यम. यस. पर्ची प्राप्त होने पर ही गन्ने की कटाई करे स निरिक्षण के समय राम भद्र द्विवेदी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पीलीभीत, गन्ना किसान मो. उमर, विवेक कुमार, अमजद व अन्य लोग उपस्थित रहें।