कन्नौज: बुराई पर अच्छाई की जीत होते ही रामलीला मैदान जय श्री राम के नारों से गुंजा

0

 

विधान केसरी समाचार

छिबरामऊ/कन्नौज। विजय दशहरा के पावन पर्व पर तालग्राम चैराहा से राम रावण का युद्ध होते हुए रामलीला मैदान तक हुआ अंत में असत्य पर सत्य की जीत हुई। विजयदशमी के पावन पर्व पर तालग्राम चैराहा से राम रावण रथ पर सवार होकर सेना के मध्य युद्ध होते हुए मुख मार्ग से रामलीला मैदान तक रथ और सेना पहुंची और रामलीला मैदान में घमासान युद्ध हुआ शहर के बीचो-बीच स्थित पोस्ट ऑफिस तिराए पर पूर्व अध्यक्ष राजीव दुबे प्रदीप कुमार मिश्रा देवकीनंदन मुन्ना विनोद कुमार दुबे सहित कई लोगों ने रावण की आरती कर रावण की पूजा अर्चना की असत्य पर सत्य की जीत होते ही रामलीला मैदान जय श्री राम के नारों से गूंज उठा राम की आरती करते रामलीला कामेटी के अध्यक्ष देवकीनंदन मिश्रा व चेयरमैन मनोज दुबे पूर्व चेयरमैन राजीव दुबे प्रबन्धक रामलीला के राजीव नयन त्रिपाठी,रजत त्रिपाठी,अनुराग त्रिपाठी,प्रेममुरारी दुबे विशाल दुबे व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। महामंत्री वरुण प्रताप सिंह, टीटू अग्निहोत्री, खाटू श्याम कामेटी के अध्यक्ष विवेक गुप्ता।