कन्नौज: मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली गई, जन शैलाब उमडा

0

विधान केसरी समाचार

छिबरामऊ/कन्नौज। नवरात्रि की नवमी की रात में मां दुर्गा की भव्य शोभा यात्रा पश्चिमी बाईपास से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग होते हुए मां कालिका देवी मंदिर पहुंची। मां दुर्गा शोभायात्रा नवरात्रि की नौंवी की देर रात्रि मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री विधायक अर्चना पांडे मां दुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी महामंत्री संदीप दुबे चेयरमैन मनोज दुबे विवेक दुबे ने आरती कर भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया शहर के मुख्य मार्ग होते हुए मां कालका देवी मंदिर सौरिख रोड पहुंची मुख मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया कानून व्यवस्था के लिए उप जिलाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकार प्रभारी निरीक्षक सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा। शहर में स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन ककरी तालाब पर श्रद्धालुओं द्वारा किया गया।