Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बांग्लादेश की सीमा के पास BSF जवानों पर बेरहमी से हमले का Video वायरल


त्रिपुरा के बॉक्सानगर में बीएसएफ जवानों पर तस्करों के गिरोह ने बेरहमी से हमला किया है। सामने जानकारी के अनुसार, भारत-बांग्लादेश सीमा के पास हुए इस हमले में तीन जवान घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद आशाबाड़ी से बीएसएफ की टुकड़ी आने पर तस्कर फरार हो गए हैं। पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी हुई है। इस पूरी घटना के सामने आने के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने BSF पर हमले की निंदा की है।

BSF जवानों पर हमले का ये वीडियो दो नवंबर का भारत बांग्लादेश बॉर्डर के आसाबाड़ी इलाके के पास का है। ये एरिया बक्सानगर त्रिपुरा में पड़ता है। इसमें लगातार दबिश डाली जा रही थी। स्मगलिंग को रोकने के लिए। और ये जो जनरल एरिया है ये त्रिपुरा का सिपाहीजाला एरिया स्पेसिफिक है। 49 बटालियन के जवान और ऑफिसर करीबन नौ बजे से लेकर ग्यारह बजे के बीच इंटरनेशनल बॉर्डर के गेट नंबर 174 और 75 के पास गए। और वहाँ पर अवैध तस्करी का काम लगातार होता है, स्मगलिंग होती है। उसे रोकने के लिए जैसे ही वो वहाँ पर पहुंचे, वैसे ही इन लोगों ने लड़ाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने लड़ाई शुरू कर दी जो स्मगलर थे वो बीएसएफ को देखकर अलग-अलग जगहों पर भागे। उन्हीं में से एक हफजुर रहमान को बीएसएफ ने पकड़ा। जैसे ही उसको हिरासत में लिया उसके तुरंत बाद ही ये उपद्रव मचा।

स्थानीय लोगों ने आशाबाड़ी रहीमपुर का पूरा एरिया जाम कर दिया। जैसे ही 49th बटालियन का ये व्हीकल पहुंचा जिसमें कंपनी कमांडर और ड्राइवर और एक जवान थे। उसी बीच गाड़ी के शीशे को तोड़कर स्थानीय लोगों ने इन तीनों के ऊपर हमला कर दिया यहां तक कि वेपन भी छीनने की कोशिश की गई। इसमें दो से तीन जवान जो इस गाड़ी में मौजूद थे, वो घायल हुए। उनको इनिशियली बक्सानगर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। फिर उसके बाद अगरतला रेफर किया गया।

इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी की तलाश में त्रिपुरा पुलिस जांच कर रही है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने इस घटना की पूरी जानकारी गृह मंत्रालय को भी सौंपी है। सभी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। इंडिया टीवी ने मुख्यमंत्री मानिक साहा के ऑफिस से इस बारे में बात की। उन्होंने इस पर कार्रवाई करने के लिए कहा है

त्रिपुरा के बॉक्सा नगर में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास BSF जवानों पर हुए हमले के मामले में सरकार सख्त हो गई है। सीएम माणिक साहा ने इस मामले में कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम माणिक साहा ने अधिकारियों से कहा है कि इस मामले में कठोर कार्रवाई करें और ये सुनिश्चित करें कि न्याय हो। दूसरी ओर घायल जवानों को पहले बॉक्सानगर अस्पताल और बाद में अगरतला के एक सरकारी अस्पताल अस्पताल में रेफर किया गया है। आपको बता दें कि त्रिपुरा, बांग्लादेश के साथ 856 किलोमीटर सीमा साझा करता है।

सीएम ने X पर आधिकारिक हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा- "मैं अशाबारी में उपद्रवियों के एक समूह द्वारा हमारे बहादुर BSF जवानों पर किए गए बर्बर हमले की कड़ी निंदा करता हूँ। हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसा की ऐसी घटनाएं पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इनकी पुरजोर निंदा की जानी चाहिए। हमारे सुरक्षा कर्मियों पर कोई भी हमला अत्यंत चिंता का विषय है और कानून के अनुसार इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई करें और यह सुनिश्चित करें कि उन्हें न्याय मिले। हमारे सुरक्षा कर्मी सर्वोच्च सम्मान और सुरक्षा के हकदार हैं।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |