Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक संपन्न


भांवरकोल/गाजीपुर। आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुधवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा आयोजकों, डीजे संचालकों, संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं को शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

थानाध्यक्ष ने पूजा समितियों और प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजकों से त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में उपस्थित प्रधान, बब्लू यादव,लालबहादुरकन्नौजिया,राजकिशोर राय, चंद्रमोहन और जुबेर अहमद सहित अन्य लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा सभी पर्वों को आपसी प्रेम, सद्भाव और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |