Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मेरठ: स.वी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन


मेरठ/मवाना। एस.वी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष में अंतर-सदनीय (इंटर हाउस) रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदन के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियाँ बनाईं, जिनमें दीपावली के उत्सव, उमंग और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास जयरथ ने सभी रंगोलियों का बारीकी से अवलोकन किया तथा उनकी कलात्मकता, रंग संयोजन एवं रचनात्मकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तिलक सदन ने प्राप्त किया, जिसमें शौर्य (कक्षा 12), पावनी (कक्षा 8), प्रियंक (कक्षा 7), राधिका (कक्षा 8) एवं श्रुति (कक्षा 6) शामिल रहे।

द्वितीय स्थान सुभाष सदन ने प्राप्त किया, जिसमें रिहाब (कक्षा 11), उन्नति (कक्षा 12), सैम (कक्षा 12) एवं सुहानी (कक्षा 12) शामिल रहे।तृतीय स्थान भगत सदन एवं आजाद सदन ने प्राप्त किया।

भगत सदन से इतिश्री (कक्षा 7), मानसी (कक्षा 8), अनन्या (कक्षा 8) एवं अवनी (कक्षा 7) तथा आजाद सदन से कनिका (कक्षा 10), देवांशी (कक्षा 10), खुशी (कक्षा 11), चिरागी (कक्षा 11), अंशिका (कक्षा 11) एवं नव्या (कक्षा 9) ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया।

प्रधानाचार्य विकास जयरथ  ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों एवं कलात्मक प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, टीम भावना एवं भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |