प्रतापगढः सामाजिक बहिष्कार को लेकर पुलिस ने आधा दर्जन के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
November 05, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। सामाजिक बहिष्कार किये जाने को लेकर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के समशेरगंज बाजार निवासिनी ताहिरा पत्नी करामत हुसैन उर्फ गोपाले ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव के कुछ लोगों ने उसका व उसके परिवार का जबरन सामाजिक बहिष्कार किये जाने को लेकर रिश्तेदारों के यहां फोन करके सम्बन्ध न रखने की हिदायत दे रहे हैं। इससे उसका पूरा परिवार डरा सहमा है। प्रकरण को लेकर पीड़िता ने गांव के मो0 सलीम पुत्र भुल्लर उर्फ इस्लाम राईन खाजा, रईस पुत्र हबीब, राईन सिददीकी पुत्र मुस्तकीम राईन, सलीम पुत्र मालिक मुल्ला राईन, फारूक पुत्र हारून व कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। एसओ वारिस कसेरा का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
