Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: पूरनपुर स्टेशन पर कोच संकेतक बोर्ड की मांग रेलवे ने ठुकराई! एनएसजी-5 श्रेणी का हवाला देकर सुविधा देने से किया इनकार


पूरनपुर। रेलवे स्टेशन पर स्लीपर और जनरल कोच के रुकने वाले स्थानों पर संकेतक बोर्ड लगाने की मांग रेलवे ने खारिज कर दी है नगर पालिका सभासद संघ अध्यक्ष अनुज कुमार गुप्ता ने 17 अक्तूबर को सीपीग्राम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर यात्रियों की सुविधा के लिए बोर्ड लगाने की मांग की थी उन्होंने कहा था कि संकेतक न होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को ट्रेन आने पर अपना कोच तलाशने में परेशानी होती है 21 अक्तूबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, इज्जतनगर की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि पूरनपुर स्टेशन एनएसजी-5 (नॉन-सबअर्बन ग्रेड-5) श्रेणी में आता है यह वर्गीकरण यात्री आय और यातायात के आधार पर होता है रेलवे बोर्ड के नियमों के अनुसार इस श्रेणी के स्टेशन पर कोच गाइडेंस सिस्टम की सुविधा देय नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |