लखनऊ । आशियाना रजनीखंड, लखनऊ में आयोजित अंतरविद्यालयी खेल महोत्सव ‘रणभूमि 2026 दृ संकल्प से विजय तक’ के अंतर्गत आज खो-खो एवं जूडो प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल मैदान को उत्साह और रोमांच से भर दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जसपाल सिंह, महासचिव, कराटे एसोसिएशन एवं श्री धर्मेंद्र पांडेय, अध्यक्ष, जिला खो-खो एसोसिएशन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंडर-17 बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में कड़े मुकाबलों के बीच सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान, सेंट जॉन वियानी ने द्वितीय स्थान तथा सेंट्रल एकेडमी, इंदिरा नगर शाखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संपूर्ण संचालन एवं निर्णयन श्री राजेश कुमार वर्मा, सचिव, जिला खो-खो एसोसिएशन के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
वहीं, जूडो प्रतियोगिता का निर्णयन जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (श्रथ्प्) के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी अधिकारियों द्वारा किया गया। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट दाँव-पेंच, अनुशासन और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया।
विद्यालय के निदेशक श्री टी. एन. पांडेय एवं प्रधानाचार्या डॉ. दिव्या पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ‘रणभूमि’ का उद्देश्य केवल विजेता तैयार करना नहीं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन, आत्मविश्वास और सच्ची खेल भावना का विकास करना है।
30 से अधिक विद्यालयों की सहभागिता वाला यह खेल महोत्सव युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रहा है।
‘रणभूमि 2026 दृ संकल्प से विजय तक’ खेल प्रतिभा, प्रतिस्पर्धा और विजय के उत्साह का अनूठा संगम बनकर उभर रहा है।
