Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: मिशन शक्ति फेज-06: परिवार परामर्श केंद्र में सात पारिवारिक विवादों का निस्तारण

11 मामलों में हुई सुनवाई, सात में आपसी सहमति से सुलह-समझौता, चार को मिली अगली तारीख।

सोनभद्र, 18 अक्टूबर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-06 अभियान के तहत रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई। इस दौरान आपसी सहमति के आधार पर सात पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराया गया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आयोजित सुनवाई के दौरान परिवार परामर्श केंद्र पर कुल 11 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याओं को सुना गया और आपसी समझ व सहमति के आधार पर सात मामलों में सुलह-समझौता कराया गया। वहीं, शेष चार प्रकरणों में सुनवाई पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते दोनों पक्षों को अगली सुनवाई के लिए तिथि प्रदान की गई।

सोनभद्र पुलिस की ओर से पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत और समझौते के माध्यम से सुलझाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा एवं सम्मान प्रदान करने के साथ ही परिवारों में आपसी सामंजस्य बनाए रखने और विवादों के समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |