Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कीर्तन सुनने पहुंचे विराट कोहली! अनुष्का शर्मा संग 'राधे-राधे' का किया जाप


विराट कोहली इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज की तैयारी कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ कीर्तिन सुनते हुए दिख रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सिंगर कृष्ण दास का यह कीर्तिन मुंबई में रविवार (25 अक्टूबर) की शाम को हुआ.

वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली राधे-राधे का जाप रहे हैं. फैंस को स्टार कपल का वीडियो काफी पसंद आ रहा है. बता दें कि यह म्यूजिकल शाम कृष्ण दास के भारत दौरे का हिस्सा थी. अमेरिकी गायक अपने भक्तिपूर्ण भजनों के लिए जाना जाता है, जिनमें पारंपरिक भारतीय आध्यात्मिक संगीत और पश्चिमी संगीत का मेल देखने को मिलता है.

यह पहला मौका नहीं था कि जब अनुष्का और विराट एक साथ कृष्णा दास के कार्यक्रम में शामिल हुए. दोनों को जुलाई 2026 में लंदन के यूनियन चैपल में आयोजित एक ऐसे ही कीर्तन में भी देखा गया था. इसके अलावा कोहली और अनुष्का अन्य धार्मिक जगहों पर भी देखा जाता है. कई बार दोनों को वृंदावन में स्थित प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में भी देखा गया है.

फिलहाल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज जारी है. इसके बाद 04 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी, जिसमें विराट कोहली मैदान पर दिखाई देंगे. इससे पहले सितंबर-अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेली गई वनडे सीरीज में कोहली खेलते हुए नजर आए थे.

मौजूदा वक्त में विराट कोहली टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से वह संन्यास ले चुके हैं. कोहली ने अब तक अपने करियर में 317 वनडे खेल लिए हैं, जिनकी 305 पारियों में बैटिंग करते हुए 58.78 की औसत से 15109 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 55 शतक और 79 अर्धशतक बनाए, जिसमें हाई स्कोर 183 रनों का रहा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |