पीलीभीतः मृत महिलाओं के मुख्तारनामे से बैनामा कराने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
October 18, 2026
पूरनपुर। नगर के गनेशगंज पूर्वी वार्ड संख्या छह स्थित एक प्लाट के विवाद में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है हुसैनपुर कला निवासी सुरेंद्र सिंह ने अफसर खां, अशरफ खां उर्फ राजू और शायरा बेगम के खिलाफ मृत महिलाओं के मुख्तारनामे का कथित दुरुपयोग कर संपत्ति का बैनामा कराने का आरोप लगाया है प्रार्थना पत्र के मुताबिक, विवादित प्लाट को सुरेंद्र सिंह की मां सुरजीत कौर, ताई हरवंश कौर और महेंद्र कौर ने 16 नवंबर 1967 को बैनामे के जरिये खरीदा था संपत्ति की देखरेख के लिए 26 अगस्त 1993 को अफसर खां के पक्ष में मुख्तारनामा किया गया था प्रार्थी का आरोप है कि सुरजीत कौर की मृत्यु 10 अप्रैल 2010 और हरवंश कौर की मृत्यु एक नवंबर 2015 को हो गई थी इसके बाद मुख्तारनामे के आधार पर कार्रवाई करने का अधिकार समाप्त हो गया था आरोप है कि इसके बावजूद पांच अप्रैल 2026 को अफसर खां ने शायरा बेगम के नाम संपत्ति का बैनामा करा दिया सुरेंद्र सिंह ने इस प्रक्रिया में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए अशरफ खां उर्फ राजू और इतवारी सिंह की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं पीड़ित के अनुसार, पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उसने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय की शरण ली न्यायालय के आदेश पर अब मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस की विवेचना में आरोपों और बैनामे से जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी।
.jpg)