संग्रामपुर: राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
October 26, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। प्रदेश के सुल्तानपुर में स्थित एमपी- एमएलए कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2018 के मानहानि मामले में बाइज्जत बरी किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया अमेठी जिले के विकासखंड संग्रामपुर मुख्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बृजेश मिश्रा और प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस शिवेंद्र प्रताप सिंह ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कर जश्न मनाया। मामला 2018 में बेंगलुरु में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से जुड़ा था जिसे स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने दर्ज कराया था।करीब 8 वर्ष की लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद आज सोमवार 26 अक्टूबर 2026 को कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत दी। राहुल गांधी के बाइज्जत बरी होने पर अमेठी सहित पूरे देश के कांग्रेसी व समर्थकों ने जश्न मनाया। कांग्रेस नेता व ब्लॉक अध्यक्ष संग्रामपुर कांग्रेस पार्टी बृजेश मिश्रा ने बताया कि सत्य की जीत और भाजपा के अन्याय पर विजय हुई है।इस जश्न में शामिल होने वाले राहुल गांधी के समर्थन और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
