Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: तेज रफ्तार का कहर! ओवरटेक के चक्कर मे ट्रक और कार भिड़े कार के उड़े परखच्चे


तिलोई/अमेठी सोमवार की शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रायबरेली अयोध्या नेशनल हाईवे पर सिंह मशीनरी स्टोर के सामने मोहनगंज की ओर से रायबरेली की तरफ से जा रहे डम्फर ट्रक को पीछे से आ रही बैलेनो कार ने ओवरटेक का प्रयास किया इस दौरान सड़क मार्ग के किनारे पहले से खड़े एक वाहन के चक्कर में कार का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और कार ट्रक की तरफ जैसे थोड़ा दबाया उसकी चपेट में आ गया जिससे कारण ट्रक की टक्कर लगते ही कार आगे जाकर दाहिनी तरफ नाचकर फिर मोहनगंज की तरफ मुड़ गई और बीच वाले डिवाइडर से टकराकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।हादसा इतना भीषण था कि कार के अगले पहिया खुलकर बाहर जा गिरे।वहीं तो गनीमत रही इस भीषण हादसे में मामुली चोंटों के अतिरिक्त किसी को गंभीर चोटें नहीं आई।घटना की सूचना मिलते ही मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर  यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया।बैलेनो कार जिले के फुरसतगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत पीढ़ी की बताई गई है।कार सवार लोग अहोरवा भवानी से दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे।जबकि खबर लिखे जाने तक डम्फर ट्रक कहां का और किसका है इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस के अनुसार, किसी भी पक्ष से कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |