पीलीभीत। बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करोड़ में महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और क्षेत्र की आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का कुशलक्षेम जाना और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं को गंभीरता से सुना।
ग्रामीणों ने सड़क, विकास कार्यों सहित विभिन्न जरूरतों से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। स्वामी प्रवक्तानंद ने संबंधित समस्याओं के संबंध में मौके से ही विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और जल्द तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचना और उनकी समस्याओं को सीधे सुनना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष लगातार उठाया जाएगा।इस दौरान मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए संवाद और जनसंपर्क का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
