Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

माता के जागरण में दरोगा ने मंच पर चढ़ कर महिला डांसर को मारा थप्पड़


​बिहार में बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी चौक पर दुर्गा स्थान में आयोजित भक्ति जागरण के दौरान पुलिस की दबंगई का मामला सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात दरोगा अनिल कुमार झा ने मंच पर डांस कर रही महिला डांसर को थप्पड़ मारा और धक्का देकर नीचे उतार दिया। विरोध करने पर आक्रोशित ग्रामीणों के सामने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकालकर लहराई और धमकाया। घटना के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई और दरोगा से धक्का मुक्की कर दी। इसके बाद दरोगा ने पिस्टल निकाली और भीड़ पर तान दी।

पूरी घटना का वीडियो सामने सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी चौक के पास आयोजित जागरण कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दरोगा को मिली थी। घटना मंगलवार देर रात तीन बजे के आसपास की है। जानकारी के मुताबिक, डांसर को थप्पड़ मारने से पहले दरोगा ने कार्यक्रम के आयोजक के साथ भी मंच पर पहुंचकर धक्का-मुक्की की थी।

देर रात तक चल रहे कार्यक्रम को दरोगा बंद कराने पहुंचे थे। दरोगा के कहने के बावजूद जब कार्यक्रम बंद नहीं हुआ तो वे मंच पर चढ़ गए। वहीं, एसपी मनीष ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र की वैष्णवी दुर्गा स्थान पानगाछी में पूजा पंडाल और मंच से संबंधित वायरल वीडियो मिला है।

दरोगा द्वारा महिला डांसर को थप्पड़ मारे जाने के बाद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई थी। हर कोई इसका विरोध कर रहा था। दरोगा ने स्थिति को संभालते हुए अपनी वर्दी से पिस्टल निकाल ली और लोगों के बीच उसे लहरा दिया। ये देख वहां मौजूद भीड़ तितर-बितर हो गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |