Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः कादीपुर में नाबालिग से जुड़े मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार


सुलतानपुर। कादीपुर थाना पुलिस ने नाबालिग से जुड़े मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ गुंजन (18) पुत्र रामचेत, निवासी आलापुर चंदौली, थाना कादीपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में मु0अ0सं0 360ध्2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5ध्6 में कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 अक्टूबर को उपनिरीक्षक इंद्रजीत यादव की टीम ने आरोपी को आलापुर तिराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल विजय कुमार सोनी, कांस्टेबल संदीप कुमार गौड़ और महिला कांस्टेबल स्नेहलता शामिल रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |