पीलीभीत। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव एवं समाजसेवी दिव्या प्रदीप गंगवार की लगातार सक्रियता इन दिनों जनसंपर्क के रूप में दिखाई दे रही है। वह क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानने के साथ उनकी समस्याओं और जरूरतों को सुन रही हैं। हाल के दिनों में बीसलपुर क्षेत्र में उनके लगातार जनसंपर्क की गतिविधियां भी सामने आई हैं।
दिव्या गंगवार का कहना है कि लोगों के बीच रहना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना उनके सामाजिक जीवन का लगातार हिस्सा रहा है। जनसंपर्क के दौरान वह ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी बातें सुनती हैं और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर सहयोग का प्रयास करती हैं। उनके आवास और कैंप कार्यालय पर भी क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते रहे हैं।
गांवों में संवाद के दौरान दिव्या गंगवार लोगों से परिवार और क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेती हैं। इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और अन्य ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर स्थानीय मुद्दों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। उनके साथ पति चैधरी प्रदीप सिंह पटेल सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 130 है और वर्तमान में यहां विवेक कुमार वर्मा विधायक हैं। दिव्या गंगवार वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में इसी क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रह चुकी हैं और वर्ष 2023 में उन्हें सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों की क्षेत्रीय गतिविधियां बढ़ रही हैं। ऐसे समय में दिव्या गंगवार का लगातार लोगों के बीच पहुंचना और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बनाए रखना उनकी राजनीतिक सक्रियता को रेखांकित करता है। हालांकि आगामी चुनाव में उम्मीदवार को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा किया जाना है। जनसंपर्क के दौरान दिव्या गंगवार ने कहा कि जनता से संवाद किसी चुनावी समय तक सीमित नहीं होना चाहिए। लोगों के बीच रहकर उनकी बात सुनना और जरूरत के समय उनके साथ खड़ा होना ही जनसेवा की वास्तविक भावना है। उनके साथ चैधरी प्रदीप सिंह पटेल और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से क्षेत्र में संगठनात्मक संपर्क का सिलसिला भी लगातार बना हुआ है।
