Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी की ऐतिहासिक विजय की कामना को लेकर बाबा घुइसरनाथ धाम में हुआ संगीतमयी सुंदरकांड पाठ


प्रतापगढ़। लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी की ऐतिहासिक विजय एवं मंगलकामना हेतु पौराणिक तीर्थस्थल बाबा घुइसरनाथ धाम में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।

आयोजन की जानकारी देते हुए शिक्षक एमएलसी लखनऊ खंड के सोशल मीडिया प्रभारी शास्त्री सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि यह पाठ बाबा घुइसरनाथ धाम परिसर में उनके विजयश्री के लिए किया गया।

उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षक बंधुओं, शुभचिंतकों एवं श्रद्धालुओं को इस पावन आयोजन में सपरिवार उपस्थित होने पर आभार प्रकट किया। 

यह सुंदरकांड सुंदरकांड सेवा समिति बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम के सानिध्य में हुआ जिसके प्रमुख अतुल चंदन मिश्र एवं आलोक सिंह रहे। इन्हीं की देख रेख में इस समिति द्वारा लगभग 8 वर्षों से सुंदरकांड पाठ का लगातार आयोजन किया जा रहा है।राजेश शुक्ला एवं उनकी मंडली विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

इस दौरान ऋषि द्विवेदी, आशुतोष शुक्ला, गिरजाशंकर पाण्डेय, ज्ञानू तिवारी, सौरभ तिवारी, विवेक तिवारी, रोहित तिवारी, मनीष तिवारी कोठीवाल, आचार्य उपेंद्र मिश्र, नवीन चंद्र पाण्डेय, शिवाकांत पाण्डेय, पंकज शुक्ला, पिंटू, सोनू वर्मा समेत अन्य भक्तगण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |