Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः बिना अनुमति ड्यूटी निरस्त नहीं कर सकेंगे चार्ज अधिकारी-डीएम


अमेठी। जनगणना-2027 के तहत नियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को ड्यूटी से मुक्त किए जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी शशांक चैधरी ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने चिकित्सकीय अथवा अन्य आधारों पर जनगणना ड्यूटी से मुक्त किए जाने के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों के परीक्षण हेतु मुख्य विकास अधिकारी, अमेठी को नोडल अधिकारी नामित किया है। इस क्रम में उन्होंने समस्त चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ड्यूटी से मुक्ति के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों से संबंधित अभिलेखों और अपनी तथ्यात्मक टिप्पणी सहित प्रकरण मुख्य विकास अधिकारी, अमेठी को उपलब्ध कराएं एवं इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी प्रकरण का परीक्षण करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभाग अथवा मुख्य चिकित्साधिकारी से अभिमत प्राप्त करेंगे तथा इसके आधार पर स्पष्ट संस्तुति के साथ आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को भेजी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्तुतिपरक आख्या के आधार पर निर्णय संबंधित चार्ज अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा तथा इसके बाद ही चार्ज अधिकारी नियमानुसार संबंधित कार्मिक को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने की कार्रवाई करेंगे। इस क्रम में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी चार्ज अधिकारी अपने स्तर से किसी प्रगणक अथवा पर्यवेक्षक की जनगणना ड्यूटी निरस्त नहीं कर सकेगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जारी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |