Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: इटौरी में नेत्र शिविर, 235 मरीजों की जांच


संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर ब्लॉक के गोरखापुर न्यायपंचायत अंतर्गत इटौरी पंचायत भवन में आयोजित इस शिविर में ग्रामीण इलाकों से आए जरूरतमंदों की आंखों की जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ब्लड प्रेशर और शुगर की भी जांच की गई। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहीं समिति की अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक महारानी गरिमा सिंह की पुत्रवधु शांभवी सिंह, जिन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और मीडिया से बातचीत में अमेठी के हर वासी से अपने आत्मीय रिश्ते को साझा करते हुए जनसेवा के इस अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एक वृहद जनसमस्या समाधान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें आवास, पेंशन, बिजली, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के प्रयास किए गए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भाजपा राजेश शुक्ला,  अजीत सिंह, चंकी पांडे ,राम पांडेय (मंडल उपाध्यक्ष) विवेकानंद पांडे (सेक्टर संयोजक भाजपा) प्रमोद शुक्ल,कल्लू यादव, कमलेश शुक्ल, बृजलाल पाल, रामराज पाल, पारस यादव, धर्मराज पांडेय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस महान पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। समिति की ओर से यह विश्वास दिलाया गया है कि ऐसे जनकल्याणकारी शिविर क्षेत्र की अन्य न्याय पंचायतों में भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |