Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः विकास के नाम पर भुगतान, धरातल पर काम गायब होने के आरोप! एंटी लार्वा छिड़काव से हैंडपंप रीबोर और तालाब सुंदरीकरण तक में गड़बड़ी के आरोप, भौतिक सत्यापन की मांग


बीसलपुर। बिलसंडा विकासखंड की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों और किसान संगठनों ने आरोप लगाया है कि कई पंचायतों में धरातल पर काम कराए बिना ही अभिलेखों में कार्य पूर्ण दर्शाकर भुगतान कराया गया। शिकायतों के बावजूद प्रभावी जांच न होने पर ग्रामीणों ने पूरे मामले का मौके पर भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि सिसैया साहब, बेहटा, नवदिया मरौरी, घुंघचईया, गौहनिया और मरौरी खास सहित कुछ ग्राम पंचायतों में एंटी लार्वा दवा के छिड़काव, हैंडपंप रीबोर और सरोवर सुंदरीकरण जैसे कार्यों के नाम पर भुगतान किया गया। आरोप है कि कई स्थानों पर अपेक्षित काम दिखाई नहीं देता, जबकि अभिलेखों में कार्य पूरा दर्शाया गया है। नवदिया मरौरी में सरोवर जीर्णोद्धार के नाम पर जारी धनराशि को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित कार्यों की मौके पर जांच कराई जाए तो अभिलेखों में दर्ज कार्य और वास्तविक स्थिति के बीच अंतर सामने आ सकता है। किसान यूनियन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से दफ्तरों में बैठकर जांच करने के बजाय मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। संगठन ने भुगतान प्राप्त करने वाली फर्मों के पंजीकरण, बैंक खातों, बिल और वाउचर की जांच कराने की मांग उठाई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सरकारी धन का भुगतान किन कार्यों के लिए और किस आधार पर किया गया। मामले की जानकारी खंड विकास अधिकारी के संज्ञान में होने के बावजूद अब तक निर्णायक कार्रवाई न होने को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निष्पक्ष जांच के बाद वास्तविक स्थिति सामने आनी चाहिए और यदि कहीं अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |