Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोईः जानलेवा हमले में घायल ग्राम प्रधान के पिता की मौत


  • महुआ का पेड़ काटने से मना करने पर विपक्षियों ने कुल्हाड़ी से किया था जानलेवा हमला।
  • उक्त गंभीर मामले में पुलिस ने मामुली धाराओं में दर्ज किया था केस।


तिलोई/अमेठी। विगत सोमवार को मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे सोनरई मजरे पश्चिम तिलोई गांव में रामकेतार यादव पुत्र गौरीशंकर (80 वर्ष)ने पुस्तैनी सूखा महुआ काटने पर विपक्षी सरवण यादव को मना किया तो उसने रामकेतार यादव पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला बोल दिया था।उस घटना में बीच बचाव करने आए रामकेतार के पुत्र शिवबरन ,पुष्पा और संगीता को भी गंभीर चोटें आई थीं।सबसे मजे की बात उक्त घटना में यह निकल कर आई हैं कि जब गंभीर रूप से घायल रामकेतार के पुत्र ग्राम प्रधान पश्चिम तिलोई राजकुमार यादव ने स्थानीय कोतवाली में विपक्षियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया तो पुलिस ने विपक्षी सरवण यादव व उसकी पत्नी सविता यादव के विरुद्ध महज मारपीट व धमकी की मामुली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इतिश्री कर लिया था। गुरुवार को उक्त घटना में गंभीर रूप से घायल रामकेतार की इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों समेत क्षेत्र में हड़कंप मच गया।और उक्त घटना ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े कर दिए।बहरहाल म्रतक के पुत्र ग्राम प्रधान राजकुमार यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना में नामजद दोनों आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र में इस तरह के गंभीर मामलों में पुलिसिया कार्रवाई संदेह के घेरे में है।क्षेत्र में पुलिसिया कार्रवाई मानें या फिर प्रत्येक मामलों में राजनीतिक हस्तक्षेप का दखल बहरहाल हर व्यक्ति अपना मुंह खोलने से कतरा रहा है।कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर गंभीर धाराएं बढ़ाकर आगे वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |