लम्भुआ /सुलतानपुर। लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विकास वर्मा का जन्मदिन 29 सितंबर को सेवा, सहभागिता और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फल, मिठाई एवं केक वितरित कर लोगों के साथ खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैया से हुई, जहां मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच फल वितरित किए गए। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचकर भी मरीजों के बीच फल बांटे गए।
इसी क्रम में प्रतापपुर कमैचा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल वितरित किए गए। विकास वर्मा ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनसे आत्मीय संवाद किया और जन्मदिन की खुशियां उनके साथ साझा कीं।
लम्भुआ ब्लॉक स्थित राम दिहल सिंह महाविद्यालय में बच्चों ने उत्साह के साथ केक काटकर विकास वर्मा का जन्मदिन मनाया। वहीं भदैया ब्लॉक के मनिकापुर परासिन में मंदिर प्रांगण के समीप युवाओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। इस दौरान जरूरतमंद बच्चों के बीच फल भी वितरित किए गए।
जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में उत्सव के साथ सेवा और सामाजिक संवेदना का संदेश भी देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने विकास वर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेवा, सहभागिता और जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटकर मनाया गया विकास वर्मा का जन्मदिन क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।
