प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रयागराज के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के जनपद में प्रथम आगमन पर गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता का जनपद में प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का अवसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनके मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा से कार्य करने के लिए तत्पर हैं।
इस अवसर पर मंच पर उपस्थित विधायक राजेंद्र मौर्य, अशोक मिश्रा, पवन गौतम, राजेश मिश्र ‘राजन’, अजय वर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष के.के. सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी का स्वागत किया। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए अवधेश चंद्र गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी के सामूहिक प्रयासों से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा जी, पवन गौतम, अजय सिंह, राम आसरे पाल, अशोक सरोज, सदस्य काशी क्षेत्र अशोक मिश्र, जिला मंत्री रुचि केसरवानी, पूनम इंसान, सूर्य प्रकाश पटेल, विनोद शर्मा, मुदित सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, आशीष तिवारी, हरीश चंद्र सोनकर, पिंकी दयाल, ज्योतिमा सिंह, मुदित सिंह प्रतिभा सिंह, शिव विलास वैश्य, ओम प्रकाश पांडेय गुड्डू, अंशुमान सिंह, साधु दुबे , मनोज पाण्डेय, पप्पन सिंह,पूर्व प्रमुख श्यामू ओझा, अतुल शुक्ल, प्रमोद मौर्य, नागेश प्रताप सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
