Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बारामती में फिर प्लेन क्रैश, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हादसा


पुणे के पास बारामती में एक बार फिर ट्रेनिंग विमान हादसे का मामला सामने आया है। बारामती एयरपोर्ट के पास एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर ट्रेनिंग उड़ान के दौरान यह विमान एयरपोर्ट परिसर में लैंड कर रहा था। लैंडिंग के प्रयास के दौरान विमान जमीन पर गिर गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं बारामती एयरपोर्ट पर लगातार हो रहे विमान हादसों से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इसी एयरपोर्ट पर लैडिंग के दौरान प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई थी।

इससे पहले 13 मई 2026 को रेडबर्ड कंपनी का एक ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बारामती हवाई अड्डे के पास स्थित गोजुबाबी गांव की सीमा में गिर गया था। क्रैश लैंडिंग के दौरान, विमान का एक हिस्सा जमीन पर गिरने से पहले एक बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे के समय विमान में केवल एक ट्रेनी पायलट सवार था, जिसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। वह बाल-बाल बच गया। बताया जाता है कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी।

वहीं, जनवरी 2026 में बारामती एयरपोर्ट पर एक चार्टर विमान हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हुई थी। ⁠ अजित पवार मुंबई से इस विमान में सवार होकर बारामती जा रहे थे। इस घटना में मारे गए अन्य लोगों में कैप्टन सुमित कपूर शामिल थे, जिन्हें 15,000 घंटे का उड़ान अनुभव था और सह-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक को 1,500 घंटे का उड़ान अनुभव था। विमान में सवार लोगों में पवार के निजी सुरक्षा अधिकारी विदिप जाधव और विमान परिचारिका पिंकी माली भी शामिल थीं। हादसे का शिकार लीयरजेट 46 विमान दिल्ली स्थित ‘वीएसआर वेंचर्स’ द्वारा संचालित किया जाता था।

लगातार हो रही विमान दुर्घटनाओं ने बारामती एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, विमान संचालन और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि हादसों के बाद भी एयरपोर्ट और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस और स्थायी कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं?

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |