Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

छह प्रोजेक्ट, एक पॉवरहाउस पार्टनरशिप; 'मनमर्जियाँ' से 'गांधारी' तक नए-नए जॉनर एक्सप्लोर कर रहीं कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू


महिला किरदारों की नई परिभाषा: 'मनमर्जियाँ' से 'गांधारी' तक, कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू ने छठी बार मिलाया हाथ

मुंबई,: अभिनेत्री तापसी पन्नू और राइटर-प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों की क्रिएटिव पार्टनरशिप आधुनिक हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित और सफल जोड़ियों में से एक बन चुकी हैं। दमदार लेखन और प्रभावशाली परफॉर्मेंस के इस मेल ने लगातार ऐसी कहानियाँ दी हैं, जो अपनी अलग पहचान बनाने के साथ-साथ नए जॉनर और मजबूत महिला किरदारों को भी सामने लाती हैं।


कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू ने पहली बार अनुराग कश्यप की 'मनमर्जियाँ' (2018) में साथ काम किया था, जिसमें तापसी ने बेबाक और स्वतंत्र सोच वाली रूमी का किरदार निभाया। इसके बाद दोनों की जोड़ी ने स्ट्रीमिंग हिट 'हसीन दिलरुबा' (2021) के साथ एक अलग तरह की पहचान बनाई। उसी साल आई स्पोर्ट्स ड्रामा 'रश्मि रॉकेट' में दोनों ने एक बार फिर साथ काम किया, जिसमें लैंगिक भेदभाव और स्पोर्ट्स में जेंडर टेस्टिंग जैसे गंभीर मुद्दों को सामने रखा गया।


इसके बाद यह साझेदारी राजकुमार हिरानी की इमिग्रेशन ड्रामा 'डंकी' (2023) तक पहुँची, जिसके बाद दोनों ने 'फिर आई हसीन दिलरुबा' (2024) के साथ अपनी चर्चित पल्प-थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी को आगे बढ़ाया। अब यह जोड़ी अपने छठे प्रोजेक्ट 'गांधारी' के साथ एक बिल्कुल नए जॉनर में कदम रख रही है।


इस बार कनिका और तापसी की जोड़ी हाई-ऑक्टेन रिवेंज एक्शन-थ्रिलर के साथ दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म में तापसी एक ऐसी माँ की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने बच्चे के लिए न्याय और बदले की लड़ाई लड़ती है।


अपने रिश्ते और गांधारी को लेकर राइटर-प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों कहती हैं, "गांधारी के साथ हम एक बेहद इंटेंस और इमोशनली चार्ज्ड मदर-लेड एक्शन थ्रिलर लेकर आ रहे हैं। तापसी और मैं पहली बार एक फेयरी, रॉ एक्शन-थ्रिलर के लिए साथ आ रहे हैं। 'गांधारी' एक ऐसी माँ की कहानी है, जो बदले की आग से प्रेरित है और इसे लिखने और प्रोड्यूस करने में मुझे बहुत मजा आया। तापसी बेहद मेहनती कलाकार हैं और उन्होंने फिल्म के हर फ्रेम में अपना पूरा दिल और आत्मा लगा दी है। मैं दर्शकों को तापसी के इस बेहद अलग और दमदार अवतार को देखने के लिए उत्साहित हूँ।"


रोमांटिक ड्रामा से लेकर डार्क थ्रिलर, स्पोर्ट्स ड्रामा, इमिग्रेशन स्टोरी और अब रिवेंज एक्शन तक, कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू की साझेदारी ने लगातार नए जॉनर और अलग तरह के किरदारों को एक्सप्लोर किया है। यही लगातार प्रयोग करने और सीमाओं को आगे बढ़ाने की उनकी साझा सोच इस क्रिएटिव पार्टनरशिप को खास बनाती है।

'गांधारी' के साथ यह पॉवरहाउस जोड़ी एक बार फिर अपनी छठी साझेदारी में एक नई कहानी, नया जॉनर और तापसी का अब तक का सबसे अलग अवतार लेकर आने के लिए तैयार है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |