Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

इस रक्षाबंधन बहन को उनकी राशि के अनुसार दें गिफ्ट, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि


रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार हर वर्ष सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। साल 2026 में 28 अगस्त को रक्षाबंधन है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर रक्षासूत्र यानि राखी बांधेंगी और भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन देंगे। इसके साथ ही भाइयों के द्वारा इस दिन बहन को उपहार भी देते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि भाइयों को अपनी बहनों को राशि के अनुसार क्या गिफ्ट देने चाहिए।
मेष और वृश्चिक राशि

अगर आपकी बहन की राशि मेष या वृश्चिक है तो आपको उन्हें लाल रंग की चीजें उपहार के रूप में देनी चाहिए। लाल रंग के वस्त्र, डेली इस्तेमाल की चीजें, सोना आप अपनी बहन को दे सकते हैं। इसके साथ ही बहन का झुकाव अगर खेलकूद में है तो आप फिटनेस से जुड़ी चीजें भी उन्हें दे सकते हैं। अक्सर देखा गया है कि मंगल के स्वामित्व के कारण मेष और वृश्चिक वालों का झुकाव खेलकूद में होता है।
वृषभ और तुला राशि

ये दोनों राशियों शुक्र के स्वामित्व वाली हैं। अगर आपकी बहन की राशि भी वृषभ या तुला है तो आप रक्षाबंधन के दिन मेकअप किट, सिल्वर ज्वैलरी, कला से जुड़ी चीजें, घर को सजाने वाली चीजें, परफ्यूम आदि देकर अपनी बहन को खुश कर सकते हैं।
मिथुन और कन्या राशि

मिथुन और कन्या राशियां बुध के स्वामित्व वाली हैं। आपकी बहन की राशि अगर मिथुन या कन्या है तो आप उन्हें तकनीकी चीजें जैसे लेपटॉप, स्मार्टवॉच,फोन उपहार में दे सकते हैं। इसके साथ ही किताबें और डायरी भी आपकी बहन को पसंद आ सकते हैं।
कर्क राशि

आपकी बहन की राशि अगर कर्क है तो चंद्र ग्रह का उनपर गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा। आप रक्षाबंधन पर अपनी बहन को चांदी के आभूषण, मोती, सफेद या गुलाबी रंग के वस्त्र देकर खुश कर सकते हैं।
सिंह राशि

आपकी बहन की राशि अगर सिंह है तो आपको उन्हें गोल्ड से बने आभूषण आप दे सकते हैं। इसके साथ ही स्टाइलिश चीजें, लग्जरी देने वाली वस्तुएं आप उन्हें दे सकते हैं।
धनु और मीन राशि

आपकी बहन की राशि अगर धनु या मीन है तो आपको पीले रंग के वस्त्र उन्हें उपहार में देने चाहिए। इसके साथ ही धार्मिक किताबें, पीतल से बनी चीजें भी उनके लिए लकी साबित होंगी।
मकर और कुंभ राशि

इन दोनों ही राशियों के स्वामी ग्रह शनि हैं। आपकी बहन भी मकर या कुंभ राशि की है तो आपको रक्षाबंधन के दिन ब्रांडेड बैग, स्टील या लोहे से बने बर्तन, काले कपड़े उन्हें उपहार के रूप में देने चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |