विपक्षी सांसदों के साथ राज्यसभा चेयरमैन से मिले मल्लिकार्जुन खरगे, गृह मंत्री को सदन में बुलाने की मांग
August 06, 2026
संसद के दोनों सदनों में आज भी गतिरोध जारी है। विपक्ष और सरकार के बीच कोई सहमति न बन पाने के कारण लोकसभा और राज्यसभा में आज भी हंगामा हुआ। वहीं, बारिश के बावजूद संसद परिसर में विपक्ष ने प्रदर्शन किया है। रोज की जगह राम मंदिर चढ़ावा चोरी और अमित शाह के जवाब की मांग को लेकर विपक्ष सांसदो ने बैनर के साथ नारेबाजी की है। गतिरोध खत्म करने के लिए कल संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी...लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। आज लोकसभा की Revised Business list में FCRA संशोधन बिल शामिल नहीं है।
सरकार के सूत्रों का कहना है कि विपक्ष के साथ संसद चलाने में गतिरोध तोड़ने में अभी तक सफलता नहीं मिली है। सरकार हंगामे के बजाय चर्चा करके सभी फैक्ट्स को सदन में स्पष्ट करके ही इस बिल को पास कराना चाहती है। राहुल गांधी समेत विपक्ष इस बात पर अड़ा है कि जब तक अमित शाह 20 जुलाई को छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस एक्शन पर जवाब नहीं देते। संसद नहीं चलेगी..इसके अलावा विपक्ष राम मंदिर में चंदे चोरी पर चर्चा की मांग पर भी अड़ा है।
