Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत विधायक डा. नीरज बोरा के नेतृत्व में बाल निकुंज स्कूल से मड़ियांव थाने होते हुए निकली भव्य तिरंगा यात्रा


लखनऊ। देशभर में मनाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत राजधानी लखनऊ के लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा मोहिबुल्लापुर स्थित बाल निकुंज स्कूल से प्रारंभ होकर मड़ियांव थाने होते हुए पुनः बाल निकुंज स्कूल पर ही संपन्न हुई। यात्रा के मुख्य अतिथि एवं नेतृत्वकर्ता क्षेत्रीय विधायक डा.नीरज बोरा रहे, जिन्होंने पैदल यात्रा की अगुवाई करते हुए छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। यात्रा के दौरान बाल निकुंज स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थामकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारे लगाए। पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। इस अवसर पर विधायक डा.नीरज बोरा ने छात्र - छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ष्तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर श्हर घर तिरंगा अभियानश् केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन के मन में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को सुदृढ़ करने का एक महायज्ञ है। आज जब हमारे नौनिहाल और क्षेत्रवासी हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले हैं, तो यह दृश्य हर भारतीय का सीना गर्व से चैड़ा कर देता है। हमें अपनी आजादी के महत्व को समझते हुए देश की प्रगति और अखंडता के लिए निरंतर समर्पित रहना चाहिए।ष् यात्रा में हृदयनारायण जायसवाल प्रबंधक,भगवती भंडारी, सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति विवेक सिंह तोमर,दिनेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, मंडल महामंत्री विनोद अवस्थी,दिनेश पाल, मंडल मंत्री आदित्य गौड़ एवं राहुल मिश्र, नम्रता सिंह, पार्षद रश्मि सिंह, पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेयी, प्रदीप शुक्ला,शीलू जायसवाल,नैन्शु मिश्र,विशम्भर प्रधान, प्रभात त्रिपाठी, राम शरण सिंह सहित बड़ी संख्या में बाल निकुंज विद्यालय के छात्र - छात्राओं ,शिक्षक - शिक्षिकाओं, सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |