Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बदायूं में शादी की खुशियां मातम में बदली, बिजली के तार से एक की मौत


बदायूं के सहसवान से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां शादी की खुशियां कुछ ही देर में मातम में बदल गईं। बारात के दौरान रंगशाला की ट्रॉली वहां लगे हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। जिससे पूरी ट्रॉली में मौत बनकर करंट दौड़ गया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया।

यह दर्दनाक हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सादपुर गांव में रविवार रात करीब 12 बजे हुआ। रविवार को बारात पूरे उत्साह के साथ गांव की गलियों से गुजर रही थी। इसी दौरान डीजे की काफी ऊंची रंगशाला की ट्रॉली रास्ते में नीचे लटक रहे हाईटेंशन बिजली के तार से छू गई। तार छूते ही अचानक पूरी ट्रॉली में तेज करंट फैल गया। इससे हड़कंप मच गया। पता चला है कि करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलसे बताए जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि मृतक युवक गांव का ही है। खुशियों के गीत पलभर में चीखों में बदल गए और बारात में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

सादपुर गांव में हादसे के तुरंत बाद वहां के लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी। इसके बाद सप्लाई बंद कराई गई साथ ही लकड़ी-डंडों की मदद से लोगों को करंट की चपेट से बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह नीचे लटक रहे हाईटेंशन तार और डीजे ट्रॉली की अधिक ऊंचाई मानी जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। एक लापरवाही ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। घायलों को सीएचसी सहसवान में भर्ती कराया गया है। इस दौरान शादी तो हो गई, लेकिन साथ ही एक युवकी मौत से गांव में गमगीन माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |