Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: गोमती नदी के किनारे में मिला अज्ञात महिला का शव! साड़ी में बंधे थे पत्थर, बैग व मोबाइल 50 मीटर दोर पड़ा मिला, पुलिस कर रही जांच पड़ताल


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र के लासा गांव के गोमती नदी के किनारे पानी में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से अगल-बगल ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह, दरोगा एस के सिंह मय पुलिस मौके पर पहुंचकर अज्ञात महिला का शव को नदी से बाहर निकलवाकर पंचायतनामा कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से इटौंजा पुलिस को एक बैग और बैग में एक साड़ी अन्य सामान मिला 50 मीटर दूरी पर एक मोबाइल पड़ा मिला हैं। महिला की पहचान अज्ञात है, महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है, हाथों में चूड़ियां थी साड़ी पहने हुई थी, जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि अज्ञात महिला शादीशुदा थी। इटौंजा पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की, महिला की शिनाख्त का प्रयास पुलिस कर रही हैं। वहीं इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला का शव गोमती नदी में मिला,पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पायेगा, महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |