दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह परमार गिरफ्तार, सीबीआई ने किया अरेस्ट
June 09, 2026
सीबीआई ने सोमवार की देर रात दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह परमार को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह परमार को लाल किले के पास से अरेस्ट किया है। उससे पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबित प्रदीप के खिलाफ दवा से जुड़े एक केस में रिश्वत लेने का आरोप है। प्रदीप इस समय क्राइम ब्रांच की दक्षिणी रेंज में तैनात था और इससे पहले वो लाल किला चौकी इंचार्ज भी रह चुका है और फिलहाल आरोपी इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में तैनात है।
सीबीआई ने आरोपी इंस्पेक्टर को कथित तौर पर करोड़ों रुपए की रिश्वत मांगने और वसूली की साजिश में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी बरामद किए हैं।
दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने कुछ दिनों पहले ही द्वारका जिले में तैनात नारकोटिक्स इंस्पेक्टर सुभाष यादव को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी द्वारका के नारकोटिक्स विभाग में तैनात रहे एक इंस्पेक्टर को ड्रग्स कारोबारियों से जुड़े कथित उगाही और रिश्वतखोरी के मामले में अरेस्ट किया था। इस मामले में बड़ी मात्रा में नकदी की बरामदगी की खबरें भी मिली थीं।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक अंतर्राज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ कर 16 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश के बरेली से संचालित हो रहा था जहां से आरोपी मादक पदार्थ लाकर राजधानी में बेचते थे। उन्होंने बताया कि यह गिरोह नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए बेरोजगार युवाओं और नाबालिगों का इस्तेमाल करता था। मामले में आधिकारिक जांच जारी है।
सीबीआई मामले में अन्य पुलिसकर्मियों और बिचौलियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। सीबीआई यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे। क्या इससे पहले भी इसी तरह की वसूली की गई थी। जांच के दौरान बैंक खातों, मोबाइल फोन व डिजिटल लेनदेन की पड़ताल की जा रही है।
