Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः हिंदू महासभा केवल एक संगठन नहीं बल्कि हिंदू समाज का एक बड़ा परिवार है- पं० पंकज शर्मा


पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा की युवा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रविवार देर शाम वसुंधरा कॉलोनी स्थित युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, समाजहित एवं राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने तथा आगामी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई युवा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर दिया गया जोर बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने कहा कि हिन्दू महासभा केवल एक संगठन नहीं बल्कि हिन्दू समाज का एक बड़ा परिवार है। परिवार की मजबूती उसके प्रत्येक सदस्य की सक्रियता, समर्पण और जिम्मेदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। संगठन का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण और समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए भी निरंतर कार्य करना है। युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है। संगठन युवाओं की क्षमता और ऊर्जा पर पूर्ण विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने वाली है तथा वर्ष 2027 के चुनाव में भी युवाओं की निर्णायक भागीदारी देखने को मिलेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान संगठन द्वारा नई युवा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। युवा जिला उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र मौर्य, कृष्णा साहनी, शिवम वर्मा, राहुल राठौर एवं अर्जुन ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं चेतन श्रीवास्तव, भगवानदास वर्मा, मनोज वर्मा, प्रमोद कश्यप एवं अनुराग शर्मा को युवा जिला मंत्री नियुक्त किया गया।

इसके अतिरिक्त अजय शर्मा, सनी कश्यप, लवी सिंह, हिमांशु कश्यप, बंटी शर्मा एवं कमलजीत यादव को युवा जिला सचिव बनाया गया। सूरज कुमार शील को युवा मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

युवा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजीव गंगवार, नरेंद्र प्रजापति, विमल गंगवार, अमित वंशवाल, आकाश, नरसिंह, गौरव कश्यप, सौरव कश्यप, मोहन, अंकित शर्मा, हनी कश्यप, केशव उपाध्याय, सचिन, गोलू यादव, दीपक मौर्य, रमन मौर्य, शिवम गंगवार, मोहित वंशवाल एवं प्रदीप ठाकुर को मनोनीत किया गया।

बैठक के समापन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, समाजहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने तथा संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जनसामान्य तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने कहा, ष्हिन्दू महासभा एक संगठन नहीं बल्कि परिवार है। इसकी मजबूती प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। युवाओं को समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में आगे आना चाहिए।ष्युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा, ष्युवा शक्ति ही संगठन की वास्तविक ताकत है। आने वाले समय में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। वर्ष 2027 में युवाओं की सहभागिता संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |