जेठवारा/प्रतापगढ़। जेठवारा, बिहार पंचम के पूरे सुखदेव ग्राम वासी अवधेश सिंह ने उच्चाधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है। कि ग्राम सभा के गाटा संख्या361 में स्थित चकमार्ग, कमासिन कटरा गुलाब सिंह लिंक मार्ग से जुड़ा है और दलित बस्ती से होते हुए, नृपेंद्र सिंह के घरपूरे सुखदेव सादुल्ला पुर तक लगभग 3.50मीटर तक पुराना मार्ग बना है, जो कि उपेक्षा का शिकार होकर रह गया। बार बार अनुरोध के बाद भी प्रधान द्वारा इस मार्ग के निर्माण को लेकर अनदेखी की जा रही है। शिकायत कर्ता की माने तो ग्राम सभा के एक दबंग व्यक्ति के दबाव में प्रधान इस कार्य के प्रति उदासीन है। जबकि उक्त व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से चक मार्ग पर मकान बनाकर रास्ते को अवरुद्ध करने की नाकाम कोशिश किया गया है । जिससे आवागमन तो बाधित हो ही रहा है,ग्राम प्रधान द्वारा इस मार्ग की मरम्म्त व जीणोद्धार के प्रति उदासीनता भी बरती जा रही है। जबकि आधा दर्जन ग्रामीणों ने बताया की इस मार्ग का बनना नितांत आवश्यक व जनहित में है, इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में लोगो का आवगमन, व खेत आदि की वजह से जोताई आदि के लिए छोटे बड़े वाहनो का भी निरन्तर आवागमन बना रहता है। कई बार मार्ग सकरा व जीर्ण शीर्ण होने की वजह से लोग गिर कर चोटहिल भी होते रहते है।
जनहित में इस मार्ग का सीसी ,पिसी य खड़ंजा बनना आवश्यक है। मार्ग की उपेक्षा के बाबत हमारे संवाददाता को बिहार पंचम के जिला पंचायत सदस्य राम कैलाश सरोज ने बताया की आपके माध्यम से आज जानकारी प्राप्त हो रही है। अगले कार्य योजना में जिला पंचायत के माध्यम से अपने मुखिया के समक्ष इस कार्य को योजना में शामिल कराने का प्रयास करूंगा ।
इसी विषय पर ब्लॉक प्रमुख मान्धाता असफाक अहमद ने वार्ता क्रम में बताया कि मुझे इस विषय मे जानकारी नही है यदि इस प्रकार की कोई समस्या है तो मुझे अवगत कराया जाए, मैं निरीक्षण कराकर आगामी योजना में इस चकमार्ग को शामिल कराने का प्रयास करूंगा। इस बाबत
ग्राम प्रधानध्प्रशासक व सचिव ने बताया कि समस्या वास्तव में जटिल है, स्थान भी कम है। इसलिए कि आस पास कुछ ग्रामिणो द्वारा चकमार्ग पर कब्जा किया है। मनाकरने पर भी कोई नही मानता है। शीघ्र ही इसकी पैमाइश कराकर पक्का कार्य कराया जाएगा। मेरा पूरा प्रयास है कि इस मार्ग का कायाकल्प हो।
जबकि ग्रामीणों व शिकायत कर्ता की बात करे तो इस विषय को कई बार प्रधान के व सचिव के सज्ञान में लाया जा चुका है लेकिन इस ओर उनकी कोई रुचि नही है। जबकि हमारे अनुसार जनहित में इस मार्ग का बनना आवश्यक है।
.jpg)