Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुरः समाधान दिवस में गूजा मामला! धोखाधड़ी कर वेशकीमती जमीन का कराया बैनामा


जगदीशपुर/अमेठी। राशन कार्ड बनवाने के बहाने अनपढ़ गरीब से धोखाधड़ी करते हुए भूमाफिया ने वेशकीमती करोड़ों की जमीन बैनामा करवा लिया भुक्तभोगी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राथना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। विकास खण्ड क्षेत्र जगदीशपुर के ग्राम पंचायत कठौरा निवासी साहब लाल ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि मेरे विपक्षी निखिल कुमार सुत फूलचंद ग्राम जमवारी परगना जगदीशपुर तहसील मुसाफिरखाना निवासी जो औधोगिक क्षेत्र रोड नं एक पर इंडोगलफ के सामने चाट की दुकान लगाते हैं। वहां मेरा आना जाना बना रहता था।मेरा राशन कार्ड बनवाने के लिए अपने साथियों के साथ गाड़ी में बैठाकर मुझे मुसाफिरखाना लें गये। वहीं रास्ते में मुझे चाय के साथ नशीला पदार्थ पिला दिया था जिससे मैं होशो-हवास में नहीं था। वहां मुझसे राशन कार्ड बनवाने की बात कहकर कागजात पर मुझसे अंगूठा लगवा लिया मैं अनपढ़ व्यक्ति हूं खोज करने पर मुझे पता चला कि मेरी वेशकीमती जमीन को इन लोगों ने बैनामा करवा लिया है। जिसकी फरियाद लेकर संपूर्ण समाधान दिवस गुहार लगाई है।अब देखना यह है। कि इस मामले में प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी दूध का दूध पानी का पानी अलग करने में कहा तक सफल होते हैं इसको तो आने वाला समय ही बताएगा परन्तु यदि इसी तरह के मामले घटते रहें प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो भू-माफियों के हौसले बुलंद होते रहेंगे। इस संबंध में तहसीलदार राहुल सिंह  मुसाफिरखाना ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर दोशियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |