Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: कुत्ता भौंकने के विवाद में नाबालिक दुकानदार का पीछा कर युवकों ने पीटा


आलमबाग। आशियाना इलाके के सेक्टर एच स्थित अन्नपुर्णा कांप्लेक्स में दुकान संचालित करने वाले एक नाबालिक को कुछ दबंगों ने पीछा कर जमकर पिटाई कर दिए । आशियाना के सेक्टर एच निवासी 16 वर्षीय अनादी सोनी के अनुसार उसकी दुकान अन्नपुर्णा कांप्लेक्स में है उनकी दुकान के पड़ोस में ही दुकान पर काम करने वाली मेड ऋतु से 17 मई को दुकान के पास बैठे कुत्ता भौंकने को लेकर विवाद हो गया था जिसकी शिकायत उसने पुलिस चैकी पर किया था इस घटना के बाद से ही लगातार दुकान से घर तक उसका पीछा किया जा रहा था। आरोप है कि तीन दिन पूर्व दोपहर करीब 1 बजे वह अपनी दुकान का सामान लेकर वापस अपनी दुकान लौट रहा था तभी दुकान से कुछ दूरी पूर्व चार युवकों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दिए जिससे उसका सर फट गया। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोर ने सोमवार को आशियाना थाने पर पहुंच महिला और चार अज्ञात के खिलाफ शिकायत किया है।किशोर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |