शुकुलबाजार/अमेठी। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभा धनेशा राजपूत के पूरे बड़गाइन गांव में आयोजित सार्वजनिक श्रीराम कथा के दूसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था।
कथा वाचक पंडित श्री विपुल दुबे जी महाराज ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य, त्याग तथा धर्म के प्रति समर्पण से जुड़े प्रसंगों का विस्तृत वर्णन किया
कथा के दौरान पंडित दुबे ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकता है। उन्होंने धर्म, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को सदाचार का संदेश दिया।कथा श्रवण के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से कथा का रसपान किया और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन से माहौल पूरी तरह राममय हो गया।इस अवसर पर करुणा शंकर शुक्ला, मुरारी , अभय शुक्ला, आदित्य दुबे, गुड्डू गुप्ता, प्रेम शास्त्री, संत कुमार दुबे, प्रधान पद प्रत्याशी ,शुभम कसौधन, श्रीनिवास शुक्ला, रानू, राधेश्याम, दिनेश, आनंद, जालपा दुबे सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि श्रीराम कथा के आगामी सत्रों में भी विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथा को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है तथा प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।
