लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पावन छठे बड़े मंगल के अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित भंडारा एवं सुंदरकाण्ड पाठ कार्यक्रमों में सहभागिता कर भगवान श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया तथा नगरवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
महापौर ने प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक सुरेश बहादुर सिंह सहित अन्य पत्रकारों द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और सेवा कार्य में सहभागिता की। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद अरुण कुमार राय भी उपस्थित रहे। महापौर ने ऐशबाग स्थित शिव मंदिर परिसर में पूर्व पार्षद श्री अंजनी द्वारा आयोजित भंडारे में भाग लिया। उन्होंने भगवान श्री हनुमान जी से सभी के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।
पुराना हैदरगंज में भवानीगंज वार्ड की पार्षद श्रीमती रीता राय एवं पूर्व पार्षद श्री संतोष राय द्वारा आयोजित भंडारे में महापौर ने प्रसाद वितरण किया। जलकल विभाग, जोन-2 ऐशबाग परिसर में आयोजित भंडारे में महापौर ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम का आयोजन रूपेन्द्र पाण्डेय एवं जलकल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किया गया था। इस अवसर पर पूर्व पार्षद नागेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।
जलकल मुख्यालय, ऐशबाग में अध्यक्ष जलकल नितिन त्रिवेदी के नेतृत्व में आयोजित श्री सुंदरकाण्ड पाठ एवं भंडारा कार्यक्रम में भी महापौर शामिल हुईं। कार्यक्रम में पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी श्पम्मीश् भी मौजूद रहे।
महापौर ने आलमबाग के रामनगर क्षेत्र में पूर्व पार्षद शिव कुमार द्वारा आयोजित भंडारे में भी सहभागिता की। पारा स्थित होटल एस.एन. स्काई अवध में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश चन्द्र तिवारी द्वारा आयोजित सुंदरकाण्ड पाठ एवं विशाल भंडारे में भी महापौर शामिल हुईं और भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
