Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

यूपी में मंदिर बनवा रहे संत की चाकू से गोद कर हत्या


जिले की बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मोहल्ला घूरे टोला में मंदिर का निर्माण करवा रहे 70 वर्षीय संत मिलन दास की अज्ञात हमलावारों ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी। संत की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। संत की हत्या किये जाने को लेकर इलाके में पसरे तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बन तैनात किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम संत की हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

दरअसल, बांगरमऊ कोतवाली के घूरे टोला में रहने वाले संत मिलन दास मोहल्ले में मंदिर का निर्माण कराया रहे थे। आज मंदिर से करीब 200 मीटर की दूरी पर संत मिलन दास की अज्ञात हमलावारों ने हत्या कर दी। संत की पीठ पर चाकुओं से कई बार हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने संत मिलन बाबा को घायल अवस्था में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि संत राम मिलन बाबा घूरे टोला मोहल्ले में एक मंदिर का निर्माण करवा रहे थे। यह एक मुस्लिम बाहुल्य इलाका है। रोजाना पूजा अर्चना के दौरान लाउडस्पीकर बजाने को लेकर आस-पास के लोगों ने कई बार ऐतराज जताया था। महिला के मुताबिक आज संत को कुछ लोग बुला कर ले गये और साउंड बजाने को लेकर आपत्ति जताई। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक ने संत मिलन दास पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में संत गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद मंदिर पहुंचे लोगों ने संत मिलन दास को घायल अवस्था में देखा। इसक बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि के लिए सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |