Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः पत्नी के घर न लौटने से आहत युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम


बीसलपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरा अकबरगंज में घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसका शव घर के अंदर बेल्ट के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार गांव निवासी जयप्रकाश पुत्र स्वर्गीय दामोदरदास का विवाह गत नवंबर माह में गोला क्षेत्र की रहने वाली आशा से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए थे। विवाद बढ़ने पर पत्नी मायके चली गई थी।

बताया जाता है कि जयप्रकाश अपनी पत्नी के साथ लखनऊ में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। रविवार को दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके बाद वह गांव लौट आया। उसने पड़ोसी के मोबाइल से पत्नी को फोन कर घर आने के लिए कहा, लेकिन बातचीत के दौरान दोनों में बहस हो गई। आरोप है कि पत्नी ने साथ रहने से इनकार कर दिया।

इससे आहत जयप्रकाश ने पड़ोसी के यहां भोजन किया और अपने घर चला गया। सोमवार सुबह उसका शव बेल्ट के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |