Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: अपहरण-हत्या प्रयास मामले मे दो और आरोपी गिरफ्तार


तिलोई/अमेठी। मोहनगंज पुलिस ने श्याम बिहारी मौर्या के अपहरण और हत्या के प्रयास मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 31 मई को हुई थी।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रायबरेली निवासी रिषभ सिंह (25) पुत्र अमरजीत सिंह और अंकुर उर्फ वैभव श्रीवास्तव (24) पुत्र राजेश के रूप में हुई है।रिषभ सिंह दाउद नगर, थाना मिलएरिया का निवासी है,जबकि अंकुर उर्फ वैभव श्रीवास्तव मेढ़ौना,थाना नसीराबाद का रहने वाला है।इस मामले में मोहनगंज पुलिस पहले ही दो अन्य आरोपियों, स्वप्निल सिंह (28) पुत्र धुन्नी सिंह और नितिन सिंह उर्फ राकेश सिंह उर्फ पुट्टी सिंह (24) पुत्र धुन्नी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।ये दोनों रायबरेली के चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे नंदा मजरे समरहदा के निवासी हैं।पुलिस ने आरोपियों की महिन्द्रा थार (यूपी 32 आरएच 7271) की तलाशी ली। वाहन से दो बांस के डंडे बरामद हुए,जिनका उपयोग घटना को अंजाम देने में किया गया था।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर 31 मई को श्याम बिहारी मौर्या पुत्र राम बहादुर का योजनाबद्ध तरीके से अपहरण किया था।श्याम बिहारी मौर्या भी रायबरेली के चंदापुर थाना क्षेत्र के समरहदा के निवासी हैं।आरोपियों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र में इस वारदात को अंजाम दिया।उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बरामद डंडे उनकी महिन्द्रा थार कार में हमेशा रखे रहते थे और इन्हीं से श्याम बिहारी के साथ मारपीट की गई थी।मोहनगंज पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।आरोपियों के खिलाफ मुअसं 165ध्26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 191(2), 191(3), 190, 109, 352, 351(3), 127(2), 140(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।बहरहाल मोहनगंज क्षेत्र में लगातार बढ़ते जघन्य अपराधों से लोग सकते हैं। क्षेत्र में अपराधियों को कानून का कोई भय नहीं रह गया है।यही कारण है कि अपराधी दिन दहाड़े बेखौफ होकर घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं और पुलिस लकीर पीटते रहे जाती है।बाद में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गिरफ्तारी कर पीठ थपथपाती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |