महिला सहकर्मी ने ठुकराया प्यार का प्रपोजल तो जूनियर ने बाथरूम में लगाया हिडेन कैमरा, मोबाइल में देख रहा था रिकॉर्डिंग
June 01, 2026
ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में सरकारी कार्यालय के भीतर महिलाओं की निजता से खिलवाड़ का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण यानी DRDA कार्यालय के महिला शौचालय में गुप्त कैमरा लगाने के आरोप में पुलिस ने एक जूनियर क्लर्क को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय अधेका के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपनी एक महिला सहकर्मी के प्रति एकतरफा लगाव और उसकी ओर से प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद यह शर्मनाक कदम उठाया। इस घटना के सामने आने के बाद सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा और महिलाओं की गोपनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जगतसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक अंकित वर्मा ने कहा कि संजय अधेका ने जनवरी महीने में ऑनलाइन एक स्पाई कैमरा खरीदा था। बताया जा रहा है कि उसने यूट्यूब पर ऐसे उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल की थी, जिसके बाद उसने कैमरा खरीदने का फैसला किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने मार्च महीने में महिला वॉशरूम के अंदर गुप्त कैमरा लगा दिया था। इसके बाद वह नियमित रूप से कैमरे की रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल फोन पर देखता था। जांच में यह भी सामने आया है कि कैमरे की बैटरी खत्म होने पर वह हर सप्ताह उसे निकालकर चार्ज करता था और फिर उसी स्थान पर दोबारा लगा देता था।
यह मामला 25 मई को सामने आया, जब एक महिला कर्मचारी की नजर अचानक उस डिवाइस पर पड़ी। बताया जा रहा है कि कैमरा अपने स्थान से गिरकर फर्श पर आ गया था, जिसके बाद महिला कर्मचारी को उसकी मौजूदगी का पता चला। उन्होंने तुरंत इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद तिर्तोल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित रूप से स्वीकार किया कि वह महिला वॉशरूम की रिकॉर्डिंग देखता था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद उसने अपने किए पर पछावा जताया, माफी मांगी और नरमी बरतने की अपील भी की।