Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: अनुपस्थित पैरामेडिकल टीम सदस्य पर कार्रवाई


संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले को लेकर सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक व पैरामेडिकल टीम का एक दिन का वेतन रोका गया और विभागीय कार्रवाई की गई।पूरा मामला ब्लॉक जगदीश पुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज का सीएमओ अमेठी डॉ अंशुमान सिंह ने आयोजित स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया निरीक्षण में चिकित्सक डॉ प्रदीप तिवारी व फार्मासिस्ट मनोज मिश्रा मिले वहीं मेले में लगाई गई पैरामेडिकल टीम में चिकित्सक डॉ अभिषेक श्रीवास्तव ,एलटी विजय प्रकाश आशा एवं आंगनबाड़ी अनुपस्थिति रही । सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी अनुपस्थिति पैरामेडिकल टीम का एक दिन का वेतन अवरुद्ध किया और चेतावनी देते हुए बताया गया कि भविष्य में लपरवाही मिलने पर इन्क्रीमेंट रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।मेले के तहत 1460 मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया उनकी जांच व दवा के साथ मुफ्त स्वास्थ्य सलाह दी गई।मेले के तहत 63 आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |