Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ में बड़े मंगल की धूम, प्रसाद वितरण कर मनाई गई भक्ति


लखनऊ। छठवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में श्री हनुमान जी महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर आरटीओ लखनऊ अरुण कुमार वार्ष्णेय ने अपनी पत्नी के साथ श्री हनुमान जी का पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और सभी नागरिकों के कल्याण की कामना की। पूजा के दौरान हनुमान चालीसा एवं भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में आरटीओ कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई तथा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। पूजा के उपरांत आरटीओ अरुण कुमार वार्ष्णेय ने श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया।

प्रसाद वितरण एवं आयोजन की व्यवस्थाओं में आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडे, एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार, आरआई प्रशांत कुमार, आरआई विष्णु कुमार तथा आरआई प्रदीप यादव सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयघोषों से आरटीओ परिसर गुंजायमान रहा। श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता के इस आयोजन ने बड़े मंगल के महत्व को और अधिक सार्थक बना दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |