Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ में लव जिहाद, जुबैर ने करन बनकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए


यूपी के लखनऊ में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। घटना पारा इलाके की बताई जा रही है, यहां एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर जब शादी करने की बात सामने आई तो युवती को आरोपी की मां की तरफ से इस्लाम कबूल करने के लिए कहा गया।

लखनऊ के पारा इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि ज़ुबैर नाम के शख्स ने करन बनकर उससे दोस्ती की और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया गया।

शादी का दबाव बनाने पर पीड़िता को ज़ुबैर की सच्चाई पता चली। ज़ुबैर की मां ने पीड़िता को बुर्का पहनाया और कलमा पढ़ने को भी कहा। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी की मां ने कहा कि इस्लाम कबूलने पर 12 लाख रुपए मदरसे से मिलेंगे।

जब पीड़ित युवती ने इन बातों का विरोध किया तो पीड़िता के साथ मारपीट की गई। पीड़िता के मुताबिक, ज़ुबैर ने करीब ढाई लाख रुपये और चार-पांच लाख रुपए के जेवर भी हड़प लिए। मामले में ज़ुबैर अंसारी, उसके पिता जुनैद, मां महरून निशा और बहनों मुस्कान,खुशनुमा पर एफआईआर दर्ज की गई है और FIR दर्ज कर आरोपी ज़ुबैर को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित युवती ने बताया, "हम जॉब करते थे, वहीं हमारी मुलाकात इस युवक से हुई। तब इस युवक ने अपना नाम करन बताया, उसके बाद हमारी बात होने लगी। फिर इस युवक ने हमसे शादी करने के लिए बोला तो हमने कहा कि हम कर लेंगे। इस दौरान हमारे फिलिकल रिलेशन भी रहे। बाद में हमें पता लगा कि ये मुस्लिम है। तब मैंने कहा कि मैं शादी नहीं कर पाऊंगी। सच्चाई सामने आने से पहले इस युवक ने हमसे जेवर बगैरह भी ले लिए थे। मेरे शादी के लिए मना करने के बाद भी ये मुझे अपने घर ले गया। यहां उसने हमें अपनी मां से मिलवाया। उसकी मां ने हमसे कहा कि तुम्हें कलमा पढ़ना पड़ेगा और इस्लाम कबूल करना पड़ेगा। मैंने कहा कि मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगी। तब इनकी मां ने ये प्रलोभन दिया कि अगर तुम धर्म परिवर्तन करोगी तो तुम्हें मदरसे से 12 लाख रुपए मिलेंगे।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |